Hindi Pakhwada
- हिंदी दिवस समारोह 2024 एवं चतुर्थ अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का लाइव प्रसारण 14 सितंबर, 2024 को 10 बजे से किया गया।
- राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने और सरकार की राजभाषा नीति के प्रति अनुकूल वातावरण बनाने के लिए राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र, मुख्यालय में 14 से 28 सितम्बर तक हिंदी पखवाड़ा मनाया गया। जिसमे निबंध, श्रुतलेख, आशुवाक् जैसी विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
- राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र, मुख्यालय में 14.09.2024 से 28.09.2024 तक चल रहे हिंदी पखवाड़ा 2024 के अंतर्गत दिनांक 19.09.2024 को श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
-
राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र, मुख्यालय में 14.09.2024 से 28.09.2024 तक चल रहे हिंदी पखवाड़ा 2024 के अंतर्गत, दिनांक 20.09.2024 को कर्मचारियों के लिए हिंदी टाइपिंग प्रतियोगिता अयोजित की गयी,जिसमें उन्होंने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
-
एनआईसी मुख्यालय में मनाये जा रहे हिंदी पखवाड़ा 2024 के दौरान, 23.09.2024 को अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए हिंदी टिप्पण व प्रारूपण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन हिंदी भाषा की ओर जागरूकता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।
-
हिंदी पखवाड़ा 2024 के दौरान दिनांक 26.09.24 को एनआईसी मुख्यालय में आशु वाक प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में भाग लेते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की एक झलक।